दुर्गादास राठौर जयंती मनाई, निकाली शोभायात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। क्षत्रिय राठौर समाज के द्वारा वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर के 385वे जन्मदिन पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के मांगलिक भवन छिपनेर रोड पर किया गया। जहां सभी सामाजिक बंधुओ ने एकत्रित होकर वाहन रैली से जीपी मॉल के पास बनी दुर्गादास राठौड़ की छतरी पर माल्यार्पण किया। यहां से शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन से होती हुई घंटाघर, गढीपुरा, प्रताप टॉकीज, बायपास रोड से वापस मांगलिक भवन पर पहुंची। जहां सामाजिक लोगों का स्वागत कर वीर शिरोमणि के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने कहा कि दुर्गादास राठौड़ युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। उनके पद चिन्हों पर चलकर देश हित में कार्य करने की प्रेरणा लेना चाहिए। नगर पालिका में सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़ियास ने वीर शिरोमणि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस समाज में दुर्गादास जैसे योद्धा पैदा होते हैं वह उस समाज को श्रेष्ठ बना देते है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल ने दुर्गादास राठौड को सच्चा देशभक्त बताते हुए एक समाज का नहीं पूरे देश का गौरव बताया। इस अवसर पर विधायक निधि से दी गई 5 लाख की राशि से बने भवन का लोकार्पण किया गया। वहीं अतिरिक्त भवन के लिए आगामी सत्र में 5 लाख की राशि और देने का घोषणा की गई, कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि कमल पटेल तथा राजू कमेड़िया का समाज के द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पूनमचंद राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश राठौर, शिवनारायण राठौर, अशोक राठौड़, मुकेश राठौर दुर्गेश राठौर, पार्षद अनीता राठौर आदि उपस्थित है।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

error: Content is protected !!