कांकड़दा-साल्याखेड़ी मार्ग निर्माण के लिए अड़े ग्रामीण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया तहसील अंतर्गत ग्राम रामपुरा में कुछ ग्रामीणों द्वारा कांकड़दा से साल्याखेड़ी मार्ग निर्माण हेतु गत 11 अगस्त से धरना दिया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नायब तहसीलदार एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने धरना स्थल पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि साल्याखेड़ी- कांकड़दा मार्ग की लंबाई 5300 मीटर है। यह मार्ग मण्डी बोर्ड निधि से स्वीकृत हो चुका है। साथ ही निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग का टेंडर लग गया है। निविदा की दर स्वीकृत करने वरिष्ट कार्यालय में कार्रवाई की गई है। दर स्वीकृत होने के बाद इस मार्ग का लगभग 2500 मीटर एरिया वन भूमि होने से संबंधित विभाग की नियमानुसार अनुमति ली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य चालू होगा। यह बताने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने और धरने पर जमे रहे। इस दौरान हंडिया तहसीलदार ने मौके पर पंचनामा बनाया।

130 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!