यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के नेहरू स्टेडियम पर फुटकर सब्जी विक्रेताओं की औटलों से महज चार कदम की दूरी पर लगा हुआ ट्रांसफार्मर है, जो पूरी तरह से खुला हुआ है। साथ ही इसकी ऊंचाई सुरक्षा की दृष्टि से काफी कम है। जिसके चलते किसी अप्रिय हादसे की आशंका से इंकार नही किया जा सकता है। इसके अलावा बारिश के चलते ट्रांसफार्मर के आसपास झाडियां उग रही हैं, जो कहीं ना कहीं दुर्घटना की वजह होने का संकेत दे रही हैं। बावजूद इस ओर मानो किसी का ध्यान तक नही है। जबकि संबंधित बीट प्रभारी को इस ओर ध्यान देने के साथ-साथ इसके समुचित रखरखाव का इंतजाम भी किया जाना चाहिये, ताकि शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार इस जगह से खतरे को टाला जा सके। इस बारे में लोगों ने कहा कि तीज-त्यौहार समेत स्टेडियम पर कोई भी बड़े आयोजन दौरान यहां भीड़भाड़ रहती है। ऐसे में इस तरह की अव्यवस्था जानलेवा साबित हो सकती है। जिस पर अविलंब कार्रवाई करने की दरकार है। क्योंकि बारिश के चलते जहां इस तरााह की समस्या विकराल रूप धारण करते देर नही करती हैं। यही कारण है कि इन कमियों को देखकर लोग कहना नही चूकते हैं, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

error: Content is protected !!