संविदा प्रेरक शिक्षकों की सेवा बहाली करने कृषि मंत्री ने लिखी नोटशीट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। आदर्श प्रांतीय संविदा प्रेरक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक राजू जाट सिरोही ने बताया कि कृषि मंत्री कमल पटेल से भेंटकर संविदा प्रेरक शिक्षकों की सेवा बहाली हेतु ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की है कि निष्कासित संविदा प्रेरक शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम में पूर्व की भांति राज्य अंश देते हुए बहाल किया जाए। प्रदेश सचिव कैलाश वर्मा ने बताया कि श्री पटेल ने मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री एवं संबंधित विभाग को संविदा प्रेरक शिक्षकों की सेवा बहाली हेतु नोटशीट लिखी। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक राजू जाट सिरोही व प्रतिनिधि मंडल ने सहमति देते हुए कहा कि साक्षर भारत मिशन के निष्कासित संविदा प्रेरक शिक्षकों को केंद्र संचालित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में राज्य अंश देते हुए बीएलओ व अन्य किसी विभाग में समायोजित किया जाए। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक राजू जाट सिरोही, प्रदेश सचिव कैलाश वर्मा प्रदेश सदस्य बलराम पाल, बसंत पटनारे, कपिल बुंदेला, नितिन धाकड़, तेजराम, सेवकराम मल्लाहरे, कैलाश लखौर, मोहनलाल अमकरे, गणेश पाल आदि उपस्थित थे।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!