संत-पुजारी संघ का धर्मध्वजा कार्यक्रम 15 को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। इन्दौर रोड स्थित केसरी नंदन दक्षिणमुखी बालाजी हनुमान मंदिर में संत-पुजारी एवं ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में 15 अगस्त को हर साल की भांति इस बार भी धर्म ध्वजा कार्यक्रम रखा गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे, जो पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच धर्म ध्वजा फहराएंगे। इस अवसर पर संत-पुजारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ-साथ धर्मप्रेमीजन उपस्थित रहेंगे। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित लक्ष्मणाचार्य ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धर्म ध्वजा कार्यक्रम अंतर्गत 15 अगस्त को धर्म पताका फहरायी जाएगी। इसी दिन सुबह 9 बजे से वीर हनुमान का अभिषेक पूजन एवं दोपहर 2 बजे से पार्थिव शिवलिंग की पूजन तथा शाम 4 ध्वजा पूजन रखी गई है। इसी क्रम में शाम 5 बजे हवन-पूजन एवं शाम साढ़े 7 बजे महाआरती की जाएगी। महाआरती पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पं श्री आचार्य ने समस्त धर्मप्रेमीजनों पार्थिव शिवलिंग एवं ध्वजा पूजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है। उन्होंनें बताया कि रात 9 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!