विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। जिला विधिक व्यास सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा पंचज अभियान के तहत पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत प्राधिकरण केसचिव एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप राठौर, विनित साकेत द्वारा करीबी ग्राम गहाल के शासकीय हाईस्कूल में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर शाला में बच्चों को पर्यावरण सुधारने के लिए एक पौधा लगाने की सलाह दी। वहीं बच्चों को बाल शोषण से बचाने की विधिक जानकारी दी। वन विभाग के डिप्टी रेंजर दिनेश शर्मा, बीट गार्ड अजय बामने, वनवाल मैनाराम चोखले ने पौधरोपण के समय सावधानियों के बारे में बताया। इस दौरान पैरालीगल वालंटियर लक्ष्मी पारे, चंचल लोनिया, शाला प्राचार्य श्रीमती निर्मला बिल्लौरे, शिक्षक दिव्या, ज्योति, लोकश भद्रावले, रामकृष्ण पाल, नंदकिशोर चौरे, गायत्री पंचोली आदि उपस्थित थे।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!