हर-घर तिरंगा अभियान के तहत ‘तिरंगा बाइक रैली’ संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हरदा जिले के नागरिको में राष्ट्र ध्वज एवं देश प्रेम की भावना को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर रविवार को तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया। यह बाइक रैली वीरांगना लक्ष्मीबाई मिडिल स्कूल ग्राउंड हरदा से प्रारंभ होकर ट्रैफिक चौराहा, नारायण टाकीज तिराहा, चाण्डक चौराहा, घण्टाघर, संत रविदास चौक, खंडवा बाईपास, इंदौर रोड बजरंग मंदिर प्रताप टाकीज तिराहा से सब्जी मण्डी मार्ग होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउण्ड पर सम्पन्न हुई। रैली में कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुनबी गौड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व नागरिक सम्मिलित हुए। ‘तिरंगा बाइक रैली’ हरदा जिला मुख्यालय सहित जिले के विकासखण्डों में आयोजित की गई।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!