अनोखा तीर, हरदा। ग्राम कुकरावद में खेत में मवेशी भराने को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। जिसके कारण घंटों सुल्तानपुर बस स्टैंड पर हंगामा होता रहा। मिली जानकारी के अनुसार सुखरास के एक किसान के खेत पर खड़ी फसल में एक व्यक्ति मवेश चरा रहा था, जब किसान उसे मना करने गया तो उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाकर किसान के साथ मारपीट की। जिसको लेकर क्षेत्र के किसान इकट्ठा हो गए और हरदा-मगरधा मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना भी हुई। बाद में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर मामले को संभाला। किसानों की मांग थी कि सड़क किनारे मवेशी का व्यवसाय करने वाले लोगों द्वारा जो अवैध अतिक्रमण किया गया है, उसे तत्काल हटाया जाए। दोनों ही पक्षों द्वारा सिविल लाईन थाने में खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज कराने की कार्यवाही चल रही थी।

