खंडवा में लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही नेताओं द्वारा अपने क्षेत्र में भागवत कथा एवं दिव्य दरबार आयोजित करने की हौड़ सी लग गई है। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा छिंदवाड़ा क्षेत्र में प्रसिद्ध संत धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार का आयोजन कराया गया था। अब गत दिवस वन मंत्री विजय शाह ने भी संत धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर अपने क्षेत्र में दिव्य दरबार लगाने की प्रार्थना की। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए सितंबर माह में ३ दिवसीय दिव्य दरबार लगाने की अनुमति दी है। हालांकि अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन शीघ्र ही कार्यक्रम की तिथि घोषित हो जाएगी।

155 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!