ट्रेन में सफर कर रहा बालक मां से बिछड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के रेल्वे स्टेशन पर सोमवार को एक १० वर्षीय बालक अपनी मां से बिछड़ गया। जिसे रेल्वे पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। जानकारी के अनुसार उक्त बालक जिला बलरामपुर उत्तरप्रदेश का है। जो कुशीनगर एक्सप्रेस में अपनी मां के साथ सफर कर रहा था। बालक को प्यास लगने के कारण वह हरदा रेल्वे स्टेशन पर अपनी मां को बिना बताए पानी पीने के लिए उतर गया और ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली, जिससे वह रेल्वे स्टेशन पर ही छूट गया। रेलवे पुलिस फोर्स के उपनिरीक्षक एसके गौतम हरदा की दक्षता से बालक को संभाला गया और तत्काल खिरकिया स्टेशन मास्टर अश्विनी स्वामी को इसकी सूचना दी। तत्पश्चात बालक की मां को खबर करने पर उसे रेलवे पुलिस फोर्स कार्यालय हरदा में पहुंचाया गया। बाल कल्याण समिति सदस्य राजेश खोदरे ने बालक की काउंसलिंग की। काउंसलिंग करने के पश्चात दस्तावेज का निरीक्षण कर मां को सौंपा गया। आरपीएफ प्रभारी जसराम गुर्जर, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नरेन्द्र साकल्ले एवं सदस्य राजेश खोदरे, चाइल्ड लाईन सदस्य आशीष जोशी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 206

Leave a Reply

error: Content is protected !!