स्वतंत्रता दिवस पर बनाई अनोखी कलाकृति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम कुकरावत निवासी सतीश गुर्जर ने उनकी टीम के साथ मिलकर हरदा जिले में एक अनोखी कलाकृति बनाई है, जो किसी साधन या रंग से नहीं अपितु अग्नि प्रज्वलित करके बनाई है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में और भारतीय शहीदों, वीरों के समर्पण को याद करने हेतु सतीश गुर्जर ने उनकी टीम के साथ मिलकर 5000 स्क्वायर फीट में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का सजीव चित्रण कर दिया। साथ में मेरी माटी मेरा देश और वीरों का वंदन का मैसेज लोगों तक पहुंचाया। इस कलाकृति को बनाने में एक दिन का समय लगा है। इसे कलाकार सतीश गुर्जर, मयंक शर्मा, मोहित गौर, सत्यम राजपूत, गोविंद पाटिल, एकांश गुर्जर, रोहित पटेल, नमन बंसल, हर्ष कुशवाह, यज्ञिनी गुर्जर, प्रीति शिकारी, संजना पाठक, ज्योति रायखेरे, रेचल, मीनाक्षी, शीतल राजपूत ने मिलकर तैयार किया है।

125 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!