Skip to content
Thursday, 26 November 2026
देवास

राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट प्रदान किए

2 min read

देवास- नासिक  में 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले मध्य प्रदेश के चयनित खिलाड़ीयों का उत्कृष्ट विद्यालय देवास में चल रहे प्री नेशनल ट्रेनिंग कैम्प मे खिलाडिय़ों को ट्रेक सूट का वितरण किया गया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र महासचिव अभय श्रीवास ने बताया की प्री नेशनल कैंप उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य सुधीर सोमानी के सहयोग से देवास जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन एवं पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र द्वारा संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम रवाना होने से पूर्व अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, देवास स्पोट्र्स कॉडिनेटर जावेद पठान और पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र अध्यक्ष  अबरार एहमद हमद शेख ने उपस्थित होकर खिलाडिय़ों को अतिथियों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा प्राप्त ट्रेक सूट का वितरण नेशनल जाने वाले खिलाडिय़ों को  किया गया। नेशनल सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप  15 अगस्त 2023 को नाशिक महाराष्ट्र में आयोजित हो रही है जिसमे सोलो इवेंट्स में देवास की दिशा रेड्डी,सौरभ गौतम सोलो इवेंट्स, टुंगल इवेंट्स में  भूमिका जैन,हर्ष जयसवाल, गाडा इवेंट में हर्ष जयसवाल, प्रांजल बुडानिया सभी देवास के प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

11वीं सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में सभी खिलाड़ी भाग लेकर अपनी विधा में सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी जगह 37 ह्लद्ध नेशनल गेम्स में बनाने का प्रयास करेंगे। प्री नेशनल कैंप में देवास, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, सतना, रीवा, रायसेन, ग्वालियर के 30 खिलाड़ी उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह शाम  राष्ट्रीय कोच और अंतराष्ट्रीय रेफरी अभय श्रीवास  प्रशिक्षण ले रहे है। निर्णायक की भूमिका अंतराष्ट्रीय रेफरी अभय श्रीवास, पूजा खाटवा  मध्य प्रदेश से भूमिका निभायेंगे। मप्र ओलंपिक संघ के महासचिव दिग्विजय सिंह सर (जबलपुर) व विकास खरडक़र  सर टी. टी.नगर स्टेडियम भोपाल ने भी वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा खिलाडियों को बधाई दी। खिलाडिय़ों के जाने से पूर्व देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, विक्रम सिंह पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय पवार, सन्मीत सिंह खनूजा, मिर्जा सर, संदीप जाधव सभी  खिलाड़ी, पालक एवं संस्था के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

153 Views
153 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply