पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सतवास। विगत दिनों एक फरियादी द्वारा पानी की मोटर वा तार चोरी के संबंध में सतवास थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना सतवास ने 294 व धारा 379 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी संबंध में देवास पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, एएसपी ग्रामीण कन्नौद आकाश भूरिया व एसडीओपी कन्नौद ज्योति उमठ के दिशा निर्देशानुसार थाना सतवास क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने हेतू निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में थाना टीम द्वारा 5 शातिर चोरों को पकड़ा है। जिनके पास से 4 पानी की मोटर, 4 किलो ताम्बे का तार, 200 फिट केवल तार जब्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी विकास रामस्वरूप 27 वर्ष, मनोज पिता कमल सिंह 22 वर्ष, तोरसिंह पिता मनफूल 20 वर्ष, विजेंद्र रामस्वरूप 25 वर्ष, गोविंद रतनलाल 25 वर्ष सभी आरोपी निवासी ग्राम झबरिया के हैं। जिसमें से 4 आरोपी कोरकू समाज व एक आरोपी हरिजन समाज का है। इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में इंचार्ज प्रभारी संतोष चौहान, अभिषेक सेंगर, गौरव बगावत, सुमरत धुर्वे, रामवीर सिंह सोलंकी, सत्यम पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!