Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

आयुष आपके द्वार योजना

2 min read
Text Size:

भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र के स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक

भोपाल जिला आयुष औषधालय में योजना में जन-जागरूकता केम्प भोपाल के अशोका गार्डन के जी.बी. पंत स्कूल में लगाया गया। केम्प में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी अधीक्षक डॉ. शशांक झा और डॉ. दीपशिखा सिंह के साथ स्वास्थ्य अमले ने स्कूल के बच्चों को वर्षा के दौरान होने वाली वर्षाजनित बीमारियों के संबंध में जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि वर्षा के दौरान वायरल बुखार, मलेरिया और डायरिया के होने की संभावना ज्यादा रहती है। बच्चों को समझाइश दी गई कि वे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बच्चों को बताया गया कि मलेरिया से बचने के लिये पानी का जमाव खुले स्थान पर न होने दे। बच्चों को मलेरिया रोग से सुरक्षित रहने के लिये मच्छरदानी के उपयोग की जानकारी दी गई। बच्चों से कहा गया कि वे घर के साथ अपने मोहल्ले और शाला परिसर को भी स्वच्छ रखने में संयुक्त रूप से मिल कर कार्य करें।

केम्प के दौरान आवश्यकतानुसार बच्चों को आयुर्वेद की औषधियों को वितरण किया गया। प्रभारी अधीक्षक भोपाल जिला आयुर्वेद अस्पताल को भोपाल जिले में आयुष आपके द्वार योजना में नोडल अधिकारी बनाया गया है। भोपाल में अगला जन-जागरूकता केम्प शिवाजी नगर के सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज में लगाया जायेगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयुष विभाग का अमला गाँव-गाँव भ्रमण कर लोगों को वर्षोंजनित रोगों से बचने की जानकारी दे रहा है।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply