Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

अमरकंटक में बनेगा मां नर्मदा दिव्यलोक, नये अमरकंटक की होगी बसाहट – शिवराज सिंह चौहान

2 min read
Text Size:

मृत्युजंय आश्रम में स्वामी हरिहरानंद जी से भेंट उपरांत मुख्यमंत्री ने की घोषणा

इससे पहले मुख्यमंत्री नर्मदा मन्दिर पहुँचे और वहाँ विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद मृत्युंजय आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज जी से भेंट करने पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अमरकंटक सहित मध्यप्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की।

स्वामी हरिहरानंद जी ने मुख्यमंत्री से नर्मदा मन्दिर अमरकंटक को शक्तिधाम के रुप में विकसित करने की मांग की। जिसे मुख्यमंत्री ने नर्मदा मैया की कृपा मानते हुए तत्काल इसकी सहमति दी और कार्यकर्ताओं के मंचीय सम्मेलन मे करतल ध्वनि और नर्मदा मैया के जयकारों के बीच इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमरकंटक में जगह सीमित है, आज मैं आप सबके समर्थन से यह घोषणा करता हूं एक नया शहर सैटेलाइट शहर अमरकंटक को बनाया जाएगा। यह सेटेलाइट शहर नीचे बनेगा जो अमरकंटक का दर्शन कर नीचे होटल, खाने-पीने के सभी तरह की दुकानें रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने भी अमरकंटक को शक्ति लोक कारीडोर बनाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने अमरकंटक कारीडोर के लिये 100 करोड़ स्वीकृत करने की बात की। उन्होंने अमरकंटक को पवित्र बनाए रखने के लिये उद्गम मन्दिर परिसर से दूर नये अमरकंटक नगर बनाने की भी घोषणा की।

194 Views
What do you think?

Leave a Reply