Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

युकां के स्थापना दिवस पर मरीजों को फल बांटे

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय युवक कांग्रेस के 63वें स्थापना दिवस पर युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह राजपूत ने शासकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरित कर स्थापना दिवस मनाया। राजपूत ने कहा कि युवा कांग्रेस सदैव पिछड़े लोगों की सहायता करने में तत्पर रहता है, यह सीख उन्हें संगठन से मिली है। राष्ट्रीय संगठन युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस हर उस लम्हे का गवाह है, जब युवा देश की रक्षा के लिए सड़क से सदन और पिछड़ों की सहायता के लिए घरों तक पहुंचे हैं। सैकड़ों युवाओं को राजनीति में पहचान दिलाने वाले युवाओं के संगठन युवा कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को ताकत देने का काम किया है। आज यही कारण है कि विपरीत परिस्थितियों में भी युवा कांग्रेस आम जनमानस के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है। युवा कांग्रेस समाज में सद्भावना, समानता और न्याय और युवा की आत्मिक विकास और लोगों के हक की लड़ाई लड़ती है। इस दौरान योगेश चौहान, मोहम्मद सुलेमान, देवेन्द्र राजपूत, संजय पांडेय, रितेश मालवीय, विक्रम चंदेवा, सुनील सक्कले सहित अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।

228 Views
228 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply