निर्वाचन संबंधी दायित्व समय सीमा में पूर्ण करें : कलेक्टर  

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने नेटवर्क विहीन मतदान केन्द्रों व शेडो एरिया चिन्हित करने के लिए वन विभाग, राजस्व, पुलिस व बीएसएनएल के अधिकारियों की टीम गठित कर टिमरनी क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केन्द्रों का दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु आने वाले केन्द्रीय सशस्त्र बलों के ठहरने के लिए स्थान चिन्हित करने हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

204 Views

Leave a Reply