वीरों के अभिनंदन का हुआ कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में मेरी माटी अपना देश, वसुधा का संवर्धन और वीरों का अभिनंदन कार्यक्रम अंतर्गत गोदग्राम भाटपरेटिया में ग्राम सरपंच सर्वेश शर्मा के साथ मिलकर अमृत वाटिका का निर्माण किया। जिसमें स्थानीय आवश्यकताओं और सामाजिक वानिकी के अनुरूप विभिन्न प्रजातियां के 75 पौधे रोपित किए गए। पौधारोपण से पूर्व संस्था की प्राचार्य डॉ.संगीता बिले और शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा के प्राचार्य डॉ.वीके अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और संस्था के अधिकारियों और ग्राम वासियों ने राष्ट्रगान तथा मध्य देश गान गाया। पौधारोपण दौरान ग्राम सरपंच सर्वेश शर्मा, संस्था की प्राचार्य डॉ.संगीता बिले और शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा के प्राचार्य डॉ वीके अग्रवाल, कला संकाय प्रभारी डॉ.धीरा शाह, डॉ.निर्मला डोंगरे, डॉ.रश्मि सिंह, डॉ.सीपी गुप्ता, डॉ.सार्वेंद्र पटेल, ग्राम सचिव बबली तोमर, सहायक सचिव संजय गौर, दिलीप ढोके, दीप शाह, रामबली शर्मा विवेक शर्मा के साथ बड़ी संख्या में गांव के सम्मानीय नागरिक उपस्थित रहे।

237 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!