अनोखा तीर, हरदा। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को प्रात: 8 बजे करीबी ग्राम पंचायत रेलवा में एक अमृत वाटिका में 75 पौधों का पौधरोपण किया गया। इसके पश्चात वीर शहीदों के सम्मान में बने स्मारक का लोकार्पण किया गया। इसके पश्चात वीर सैनिकों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान झंडावंदन एवं राष्ट्रगान भी हुआ। इस मौके पर सरपंच ललित पटेल, उपसरपंच रूपसिंह चौहान, पंच मोतीसिंह तोमर, रमेश जाट, मानसिंह काका, चरतलाल सिसोदिया, हाईस्कूल के गुरुजन, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। यह कार्यक्रम जिला पंचायत रोहित सिसोनिया के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायत में 30 अगस्त तक चलेगा।
206 Views

