अमृत वाटिका में स्वयंसेवकों ने रौपे 75 पौधे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। होली फेथ कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको के द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत वसुधा वंदन अमृत वाटिका निर्माण एवं 75 पौधों का रोपण महाविद्यालय परिसर एवं ग्राम छिदगांव मेल में महाविद्यालय की प्राचार्या नीरजा डाले के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 30 स्वयंसेवक ने सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या नीरजा डाले ने कहा कि हमारे अच्छे पर्यावरण के लिए हमें वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। जिससे कि हम एक स्वस्थ जीवन जी सके, इस पावन कार्य में हम सभी को सहभागिता करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कंचना चौहान, सहायक प्राध्यापक, स्वयंसेवक करन धार्मिक, ऋतिक घावरी, अफरोज, कुलदीप, आलोक, प्रवीण अखिलेश, शशि, सीमा, रक्षा सभी का विशेष योगदान रहा।

208 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!