Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदिवासी बालक आश्रम में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा आदिवासी महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर शंभूदयाल पनागरे अधीक्षक आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा ने बताया कि आदिवासी संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। इस समाज के लोगों की बोली भाषा, परिधान, नृत्य कलाओं में विभिन्नताएं होते हुए भी संस्कृति एक है। आदिवासी प्रकृति पूजक होते हैं, वे प्रकृति में पाये जाने वाले सभी जीव जन्तु, पर्वत नदियों, सरोवर खेत आदि इन सभी की पूजा करते हैं। जिला संयोजक कार्यालय के लेखापाल के आर उइके, प्रधानपाठक सुरेन्द्र कुमरे, अधीक्षक किशोर राठौर ने भी आदिवासी संस्कृति से बच्चों को रुबरु कराया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को फल एवं मिठाई वितरित की गई। मंच संचालन शिक्षक सुनील यादव एवं आभार प्रदर्शन शिक्षिका संगीता पुरोहित द्वारा किया गया।

97 Views
97 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply