Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

कावड़-यात्रा की तैयारी….. हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बैठक हॉल

3 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत 18 वर्षो से श्रावण माह में धर्मरक्षा समिति द्वारा निकाली जाने वाली कावड़-यात्रा इस बार २0 अगस्त को निकाली जाएगी। इस धार्मिक यात्रा में हर साल हजारों शिवभक्त शामिल होते हैं, जो नेमावर स्थित नर्मदा के पावन तट से कावड़ में जल भरकर पदयात्रा शुरू करेंगे, जो दूसरे दिन यानि 21 अगस्त खिरकिया ब्लाक के ग्राम चारूवा स्थित प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगें। जहां सभी कावड़िये बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर यात्रा का समापन करेंगे। इसे सफल बनाने के लिये आयोजन समिति के सदस्य ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर बैठकें ले रहे हैं। इस दौरान कावड़-यात्रा को शिवभक्तों का अपेक्षाकृत समर्थन हासिल हो रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला मुख्यालय पर नगर बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसकी शुरूआत हर-हर महादेव के जयकारों के साथ हुई। जिससे पूरा बैठक हॉल गूंज उठा। इस मौके पर धर्म रक्षा समिति के संयोजक श्याम शर्मा ने कहा कि धर्म रक्षा, हिन्दू एकता एवं समरसता का संचार इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंनें बताया कि नेमावर से प्रारंभ होने वाली कावड़ यात्रा इसी दिन शाम 4 बजे मुख्यालय आएगी। यहां इन्दौर रोड स्थित मानसरोवर होटल ने कावडिये शोभयात्रा के रूप में निकलेंगे। पहले दिन ग्राम कांकरिया में रात्रि पड़ाव रहेगा। श्री शर्मा ने यात्रा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, वहीं कावड़ यात्रा को सफल बनाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान विनोद गुर्जर, कपिल यादव, राजकुमार देवहरे, मोनू पाठक, योगेन्द्र शर्मा, राज शर्मा, हेमंत राठौर, सत्यम, दीपक, महेन्द्र, नवनीत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

चलित झांकियों का प्रदर्शन  

कावड़़-यात्रा की तैयारियों को लेकर सुभाष शर्मा ने बताया कि सभी भक्त पदयात्रा कर मुख्यालय आएगे। यहां इन्दौर रोड से शोभायात्रा निकालेंगे। जिसमें द्वादश ज्योर्तिलिंग समेत अन्य चलित झांकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। इस दौरान शिवभक्त संजीव झांकी का भी प्रदर्शन करेंगे। इन सबके बीच पिछले साल की भांति इस बार भी शोभायात्रा में झांझों की थाप गूंजेगी। श्री शर्मा ने दावा किया कि कावड़-यात्रा में करीब 5 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

धर्म रक्षा समिति द्वारा आयोजित बैठक में जहां यात्रा के संबंध में विचार-विमर्श एवं सुझाव भी आमंत्रित किए गए। साथ ही वहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं को यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपे गए। सुभाष शर्मा ने बताया कि अलग-अलग समिति गठित की हैं। जिसमें समस्त पेट्रोल पंप पर चाय-नाश्ता एवं विश्राम के लिये एक समिति तथा नगर की साज-सज्जा समिति, व्यवस्थापक समिति, यातायात समिति, आपदा प्रबंधन समिति एवं भोजन व्यवस्था को लेकर समिति गठित कर दी है।

82 Views
82 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply