यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 32 स्थित एलबीएल कॉलेज के सामने से गुजरी सड़क है। जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। साथ ही इन्दौर रोड पर रैली, निर्वाचन कार्य समेत अन्य बड़े आयोजनों के समय इसी मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया जाता है। जिसके चलते इसकी खासी महत्वता जगजाहिर है। बावजूद यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने की जहमत नही उठाई जा रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, शहर का मिनी बायपास कहलाने वाला ये मार्ग इनदिनों अतिक्रमण से जकड़ा हुआ है। सड़क किनारे मटेरियल का ढ़ेर तथा वहां स्थायी रूप से खड़े किए गए खाली टपों की वजह से आवागमन बाधित हो रहा है। जबकि बायपास के दोनों तरफ साइड सोल्डर की जगह छोड़ी गई है, ताकि आपात स्थिति में वाहन साइड किया जा सके। लेकिन यहां इस तरह का विकल्प नदारद है। क्योंकि मुलाजी के नाले से थोड़ा आगे बढ़ेंगे तो अव्यवस्थाओं का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हीं कमियों के कारण पूर्व में कई बार जाम लग चुका है। इतना ही नही, चुटपुट हादसे भी हुए हैं। परंतु इसको लेकर आखिर कौन चिंता करें ? यहां का ये हाल देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!