Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

मतदाता जागरुकता रथ के माध्यम से मतदान का प्रशिक्षण ले रहे हैं ग्रामीण

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन का प्रशिक्षण देने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ जिले के हरदा व टिमरनी विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का भ्रमण कर रहा है। इस वाहन के साथ अधिकारी कर्मचारियों व मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। जागरूकता रथ मंगलवार को जिले के ग्राम अबगांवखुर्द, मंजली, भुन्नास, भोनखेड़ी, सोनखेड़ी, जिजगांवकला, डगांवानीमा व टिमरनी पहुंचा, जहां रथ के साथ तैनात अधिकारियों व मास्टर ट्रेनर्स ने ग्रामीणों को ईवीएम के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया बताई। इस दौरान ग्रामीणों को रथ में स्थापित एलईडी टीवी के माध्यम से भी जानकारी दी गई।

87 Views
87 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply