आर्थिक सहायता स्वीकृत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने अज्ञात वाहन दुर्घटना में श्यामा नगर कॉलोनी हरदा निवासी कैलाश मुकाती के गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसके अलावा ज्ञात वाहन दुर्घटना में मृत संजय ओनकर निवासी झुण्डगांव की वारिस उनकी पत्नि मधुबाई को 15 हजार रुपए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। साथ ही गत मई माह में ग्राम नौसर के पास चार पहिया वाहन में आग लगने से उसमें बैठे अखिलेश कुशवाह, राकेश कुशवाह, शिवानी कुशवाह तथा आदर्श चौधरी की मृत्यु हो गई थी। इन चारों के वारिसों को 15-15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की गई है।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!