छनेरा तथा टिमरनी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में सम्मिलित करने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उईके ने बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में भेंट कर लोकसभा क्षेत्र के खिरकिया, बैतूल, आमला, मुलताई, घोड़ाडोंगरी तथा हरदा रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में सम्मिलित करने पर आभार व्यक्त किया तथा संसदीय क्षेत्र के छनेरा तथा टिमरनी रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में सम्मिलित कर इन्हे विकसित करने का अनुरोध किया। सांसद श्री उइके ने रेल मंत्री से खिरकिया, हरदा, टिमरनी, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई, बरबतपुर तथा बैतूल रेलवे स्टेशनों पर रक्षाबंधन, नवरात्र, दिवाली जैसे आगामी त्योहारों पर विभिन्न ट्रेनों के स्टॅापेज़ दिए जाने का अनुरोध किया। श्री उइके ने रेल मंत्री से हरदा रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस, टिमरनी रेलवे स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस तथा खिरकिया रेलवे स्टेशन पर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, हैदराबाद एक्सप्रेस तथा दानापुर एक्सप्रेस के स्टॉपेज दिए जाने का अनुरोध किया। केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव द्वारा सांसद श्री उइके के पत्रों के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया गया।

169 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!