विधायक कप के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

अनोखा तीर, हरदा। खेल गतिविधियों के प्रचार-प्रसार एवं खेलों में युवाओं को सहभागी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ‘विधायक कप’ के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि हरदा में यह प्रतियोगिताएं 11 से 13 अगस्त के मध्य आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि बालक तथा बालिका वर्ग के लिए नेहरू स्टेडियम हरदा में 11 अगस्त को खो-खो तथा 12 अगस्त को कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 13 अगस्त को कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में बालक तथा बालिका वर्ग के लिए कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

96 Views

Leave a Reply