शुरू हुआ सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का प्रथम चरण 12 अगस्त तक चलेगा। इसका दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तथा तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर तक होगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी पटेल ने दी। डॉ. सिंह ने बताया कि शिशु के जन्म होने से 5 साल तक बच्चों को कितने टीके लगे, कितने छूट गए और कितनों को टीके लगना बाकी है, अब यह सारा रिकार्ड यू-विन एप में सुरक्षित रहेगा। लगभग 11 गम्भीर बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए बच्चों का 5 साल तक 7 बार टीकारण किया जाता है।

मिशन इन्द्रधनुष अभियान

पांच साल तक उम्र के बच्चों को जो टीके 7 बार लगाए जाते हैं, वह बच्चों को 11 प्रकार की गम्भीर बीमारियों से बचाते हैं। इसमें टीबी, पोलियो, हैपेटाइटिस बी, काली खांसी, हैजा, गला घोंटू, टिटेनस, रोटो वायरस, टाइफा कण्ठमाला, रूबेला, चिकनपॉक्स कालरा का अवरोध होता है।

टीकाकरण के लिए कराएं पंजीयन

0 से 5 साल के बच्चों के माता-पिता इस एप्लीकेशन यानी ऐप को लोड कर उसमें आधार कार्ड या वोटर कार्ड लिंक करके खुद पंजीयन कर सकते हैं। या अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ता के सहयोग से पंजी कराकर इसको मोबाइल पर समझ सकते हैं।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!