विश्व आदिवासी दिवस…. आदिवासी गौरव यात्रा में दिखी परंपरा की झलक  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 विश्व आदिवासी दिवस के चलते बुधवार को मुख्यालय पर आदिवासी महिला एवं पुरूषों का हुजूम देखने को मिला। यहां जिले के समस्त तहसील क्षेत्रों तथा वहां के दूरदराज ग्रामों से समाजिक लोग रैली में शामिल होने के लिये आए थे। इनमें से कई लोग पारंपरिक वेशभूषा में दिखें तो कुछ आदिवासी गौरव यात्रा में समाज की प्राचीन जीवनशैली का मान बढ़ा रहे थे। इसके जरिये आदिवासी समाज ने जहां एकजुटता का परिचय दिया है, वहीं अपनी वास्तविक आदिवासी परंपराओं का बखूबी प्रदर्शन भी किया।  

अनोखा तीर, हरदा। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बुधवार को आदिवासी महिला एवं पुरूषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में समाजिक युवाओं का मुख्यालय पर समागम हुआ। इस दिन को यादगार बनाने के लिये दूर-दूर से समाज के लोग यहां एकजुट हुए थे। जिन्होंनें आदिवासी एकता का परिचय दिया। साथ ही अपनी परंपराओं तथा लोककला की प्रस्तुति भी दी। जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न संगठनों के सार्थक प्रयासों से यहां विशाल आदिवासी गौरव यात्रा का आयोजन हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान शहरवासियों को आदिवासी परंपरा की झलक देखने को मिली। रैली में आदिवासियों ने हाथों से निर्मित वनवासियों का सुरक्षा कवच रहे धनुष बाण, फरसा और भाला थामकर अपनी जीवनशैली का मान बढ़ाया गया। साथ ही आदिवासी युवतियां परंपरागत नृत्य की प्रस्तुति देते हुए रैली में आगे बढ़ रही थीं। उनके नृत्य की लोगों ने खूब प्रशंसा की। इसके अलावा युवा छात्र-छात्राओं के दल समाज के महापुरूषों तथा बलिदानियों के जयकारें लगा रहे थे।

 

मुख्य आकर्षण वनवासी नृत्य

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित रैली में समाज के महिला, पुरूष तथा युवक एवं युवतियां अलग-अलग दल में चल रही थी। इस दौरान सभी अनुशासित दिखे। युवाओं की टोली समाजिक गीतों पर खूब नाचे, वहीं युवतियां वनवासी वेशभूषा में गौंडी नृत्य की प्रस्तुति दे रही थी। जिसे लोगों की सराहना मिली। इतना ही नही, लोगों ने तालियों की गूंज से कलाकरों का उत्साह बढ़ाने का काम भी किया। बता दें कि इस दिन आदिवासी समाज के महिला-पुरूषों के अलावा छात्राओं ने परंपरागत वस्त्र एवं गहने पहन रखे थे, जो आकर्षण का केन्द्र रहे।

 

लोगों ने रैली पर बरसाये फूल

शहर के इन्दौर रोड से प्रारंभ हुई आदिवासी समाज की रैली काली मंदिर तिराहे से होते हुए परशुराम चौक पहुंची। जहां से चांडक चौराहा, अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक होते हुए छीपानेर रोड स्थित समाजिक धर्मशाला के लिये प्रस्तावित भूमि में रैली का समापन हुआ। इस दौरान रैली का जगह-जगह स्वागत-सत्कार हुआ। वहीं जमकर फूल भी बरसाये गए। अंत में समाजिक संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने सफल आयोजन का श्रेय सक्रिय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। कहा उनके प्रयासों ने एकजुटता का संदेश दिया है।

चौक-चौराहों पर स्वागतों की झड़ी

इसी क्रम में आदिवासी समाज की रैली का जगह-जगह स्वागत हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने रैली ने फूल बरसाये गए। वहीं रैली में दोपहिया वाहनों पर सवार युवाओं का आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठजनों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने, हेमंत टाले, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, प्रमिला सिंह ठाकुर, विजय सूरमा, अवनी बंसल, अभिजीत शाह, गोविंद व्यास, सुरेन्द्र विश्नोई, अमर रोचलानी,अजय सिंह राजपूत, पार्षद मुकेश पाराशर सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!