मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कृषि मंत्री ने किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को जिले के ग्राम रातातलाई के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। उन्होने शासकीय माध्यमिक विद्यालय, रातातलाई के भवन व अमृत वाटिका का लोकार्पण कर पौधारोपण भी किया। ग्राम रातातलाई में शहीद दीपसिंह चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनके बड़े भाई श्री अनार सिंह को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इसके अलावा ग्राम पंचायत साल्या खेड़ी के ग्राम चिराखान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत अमृत वाटिका का लोकार्पण कर वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने ग्राम महेंद्रगांव में पौधरोपण किया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में आम का पौधा लगा कर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!