नशे में धुत युवक के उपर से निकली ट्रेन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा रेल्वे स्टेशन पर युवक के ऊपर से ट्रेन गुजरने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार शाम का है। जब सांईनगर शिर्डी टर्मिनस से कालका की तरफ जा रही कालका सुपरफास्ट ट्रेन हरदा स्टेशन से गुजरी। इसी दौरान नशे में धुत्त युवक पटरी पर लेट गया। ट्रेन उसके ऊपर से इटारसी की ओर रवाना हो गई। लोग देखते रह गए और पूरी ट्रेन युवक के ऊपर से गुजर गई। लेकिन युवक को कुछ नहीं हुआ। वह फिर से उठ खड़ा हुआ। ट्रेन गुजरने के बाद स्टेशन पर खड़े लोगों ने युवक के सकुशल बचने पर राहत की सांस ली। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने शराबी युवक को फटकार गई।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!