जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

 

अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर केसी परते सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। ग्राम चारखेड़ा के ग्रामीणों ने जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन देकर गांव की विद्युत लाइन सुधारने व गांव की स्ट्रीट लाइट चालू कराने का अनुरोध किया। इसके अलावा भगवान दास ने जनपद कार्यालय हरदा स्थित आधार पंजीयन केन्द्र के ऑपरेटर द्वारा आधार अपडेट के लिए मनमाना शुल्क वसूल करने की शिकायत की, जिस पर उन्होने संबंधित अधिकारियों को शिकायत निराकरण के निर्देश दिए। रामचन्द्र कतिया निवासी छीपाबड़ ने अपर कलेक्टर डॉ.गौड़ा को आवेदन देकर बताया कि उसकी जमीन पर गांव के ही कुछ अन्य लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिस पर अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने तहसीलदार खिरकिया को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।

252 Views

Leave a Reply