हरदा डिग्री कॉलेज की रासेयो इकाई ने किया पौधारोपण

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर के हरदा डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान अंतर्गत वसुधा वंदन अमृत वाटिका निर्माण एवं 75 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम कुकरावद की गौशाला में सरपंच श्रीमती जमना बाई, गौशाला अध्यक्ष नीरज खोरे की उपस्थिति एवं सहयोग से पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 स्वयंसेवक एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक गिरीश सिंहल, श्रीमती अभिलाषा सिंहल ने कहा कि हम सभी को अपने नाम से कम से कम 1 वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। इस पावन कार्य में हम सभी को सहभागिता करना चाहिए। इस दौरान उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी छात्र इकाई सत्येन्द्र सिंह परिहार, कार्यक्रम अधिकारी छात्रा इकाई डॉ. मनोरमा चौहान, सहायक प्राध्यापक नीरज खोरे स्वयंसेवक दीपेश, नीलेश, अमन, इकराम, गुलशन, राजवीर, आयुष, अजय इत्यादि का विशेष योगदान रहा।

254 Views

Leave a Reply