Skip to content
Friday, 27 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मनासा में मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन-दर्शन में नागरिकों ने सजाई श्रवण कुमार की झाँकी

1 min read

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन-दर्शन में नागरिकों का उत्साह नए-नए रूप में देखने को मिल रहा हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान को नागरिकों ने श्रवण कुमार के रूप में नई पहचान भी दी है। नागरिकों ने न सिर्फ पुष्प-हारों और पुष्प-मालाओं से बल्कि उनके चेहरे की प्रतिकृति लिए मुखौटे लगाकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया।

मनासा में नगरवासियों द्वारा विशेष झाँकियाँ भी बनाई गईं। एक झाँकी में मुख्यमंत्री श्री चौहान कंधों पर कांवर रखे हुए हैं और बुजर्ग माता-पिता को तीर्थ दर्शन के लिए ले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में रेलों के माध्यम से तो देश के प्रख्यात धार्मिक स्थलों की यात्रा नागरिकों को कराई ही जाती है। इस वर्ष हवाई जहाज से भी तीर्थ-यात्रा कराई जा रही है।

82 Views
82 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply