Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

शिविर में रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित

1 min read

देवास- जी.डी. फाउंडेशन की देवास इकाई के सदस्यों द्वारा जनहित में कई कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में विगत दिनों रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें संस्था के सदस्यों ने रक्तदान करते हुए जीवन को मानव सेवा में समर्पित करने का संदेश दिया। जीडी फाउंडेशन मप्र सचिव राहुल जाट ने रक्तदान कर अपने विचार प्रकट किए और रक्तदान करके एक जीवन से कई जीवन को संरक्षित करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर पर किसी भी तरीके का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। आप सब मिलजुल कर रक्तदान किया करें। प्रदेश उपाध्यक्ष साधना प्रजापति ने महिलाओं को जागरूक करते हुए जल संरक्षण एवं पर्यावरण के हित में वृक्ष का महत्व, सुरक्षित मातृत्व जैसे विषयों पर अपने विचार प्रकट किए।

जीडी फाउंडेशन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मकसूद शाह ने भी ग्रामीणों को जल जीवन मिशन, पेय जल संरक्षण, जल निकाय संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण, जल है तो कल है, शिक्षा के प्रति जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह, नशा मुक्त प्रदेश, सुरक्षित मातृत्व, वृक्षों का महत्व और अन्य साहित्यिक और सांस्कृतिक विषयों को लेकर अपने विचार जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर राहुल भाटी, सचिन, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

99 Views

Leave a Reply