Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

दस्तक दल ने एनएचएम मिशन कार्यालय में दी सेवाएँ

2 min read
Text Size:

भोपाल : राज्य स्तर पर रविवार 6 अगस्त को राष्ट्रीय मिशन कार्यालय में दस्तक कैंप का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय में कार्यरत अधिकारी, सलाहकार और कर्मचारियों के 0-5 वर्ष तक के बच्चों को दस्तक अभियान अंतर्गत समस्त सेवाएँ प्रदान की गई। कैंप में लगभग 60 बच्चों को आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई गई।

आर.बी.एस. के चिकित्सकों द्वारा बाल्यकालीन बीमारियाँ जैसे दस्त, निमोनिया, आँखों की जाँच, दांतों की जाँच, बच्चों में वाक् संबंधी समस्याओं की जाँच, परामर्श, विकासात्मक विलंब की पहचान, पोषण जैसे परीक्षण एवं परामर्श दिये गये।

दस्तक दल में शहरी आशा, ए.एन.एम. द्वारा समस्त बच्चों की एनीमिया स्क्रीनिंग कर आयरन फोलिक एसिड, ओ.आर.एस. और विटामिन-ए अनुपूरण प्रदाय किया गया। बच्चों के माता पिता को उचित आहार संबंधी जानकारी दी गई। एनसीडी स्क्रीनिंग एवं आभा आईडी बनाने का कार्य भी कराया गयाI

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी, उप संचालक डॉ. हिमानी यादव, शिशु स्वास्थ्य अधिकारी आर.बी.एस. के कार्यक्रम व शिशु स्वास्थ्य पोषण राज्य स्तरीय सलाहकार, भोपाल जिले से उज्ज्वल कुमार, निलेश लगराखा, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. सोनल श्रीवास्तव ए.एन.एम. भावना रायदास, गुनटा पिंजारे, आशा कार्यकर्ता सुमन पांडे व रजनी और शहरी क्षेत्र से डॉ. अभिषेक सेन, डॉ. दीप्ति मनोहर डॉ. कार्तिक कुमार, नर्सिंग ऑफिसर, पब्लिक हेल्थ मेनेजर, शहरी ए.एन.एम, एम.टी.डब्ल्यू और आशा आँगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

187 Views
What do you think?

Leave a Reply