Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में भीषण ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी हजारा एक्सप्रेस, कई लोगों की मौत

2 min read
Text Size:

पाकिस्तान में बड़े रेल हादसे की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रावलपिंडी से चलने वाली हजारा एक्सप्रेस के दस डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है। 50 के करीब लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा सहारा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। यह स्टेशन शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित है।

नजदीकी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

हादसे में प्रभावित लोगों को नवाबशाह के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन के बेपटरी होने की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। अधिकारी जांच कर रहे हैं।  पाकिस्तानी मीडिया ने पाकिस्तानी रेलवे के डिविजनल सुपरीटेंडेंट सुकुर मोहम्मदुर रहमान के हवाले बताया है कि 10 बोगियां पटरी से उतरी हैं। पुलिस का कहना है कि प्रभावित बोगियों में से यात्रियों को निकाल लिया गया है। नजदीकी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

पाकिस्तान में रेल हादसों में हुई बढ़ोतरी
हादसे का शिकार हुई हाजरा एक्सप्रेस में वही इंजन लगा हुआ था, जो इसी साल मार्च में हवेलियां से कराची जाने वाली ट्रेन में लगा था। बता दें कि वह ट्रेन भी रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से भीषण हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची थी। वहीं बीते दिनों ही कराची से सियालकोट जा रही अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई थी। पाकिस्तान में रेल हादसे आम होते जा रहे हैं। बीते एक दशक में पाकिस्तान में कई बड़े रेल हादसे हुए हैं और बीते सालों में इनमें तेजी आई है।

293 Views
What do you think?

Leave a Reply