Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

सांसद, विधायक चाहते तो फोरलेन के साथ उज्जैन ब्रिज से लेकर नागुखेड़ी तक फोरलेन सडक़ बन सकती थी

2 min read

देवास- उज्जैन रोड स्थित ब्रिज से लेकर बायपास जोडऩे के मार्ग तक लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही है। जिसके चलते अनेक लोगों को अपनी जान गवाना पड़ी है। कुछ दिनों पूर्व हमारे साथी का भी एक्सीडेंट में निधन हुआ। एक एंबुलेंस को टक्कर मारी, एक महिला को पीछे से आकर बस ने टक्कर मारी। इस तरह के सिलसिले आए दिन उज्जैन रोड पर चल रहे है, लेकिन सांसद, विधायक सहित जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक उज्जैन रोड स्थित कॉलेज के सामने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राजानी ने कहा कि सांसद, विधायक चाहते तो जब उज्जैन रोड फोरलेन में तब्दील हो रहा था।

तभी यह मार्ग ब्रिज से लेकर नगुखेड़ी तक फोरलेन बन सकता था, लेकिन उन्होंने इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। हमने अनेक बार इस मार्ग को लेकर आंदोलन किए। हस्ताक्षर अभियान चलाया,  ज्ञापन दिया, चक्का जाम किया। बावजूद आज तक भाजपा सरकार एवं उनके प्रशासन ने इस मार्ग की सुध नहीं ली। जबकि दुर्घटनाएं रोज आज भी हो रही है। इस मार्ग निर्माण की मांग को लेकर हमारा क्रम बंद आंदोलन जारी रहेगा। आज हमने धरना दिया है आगे भी अगर समय रहते रोड निर्माण को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन चलता रहेगा। इसी के साथ कांग्रेस नेता धरने के संयोजक भगवान सिंह चावड़ा ने कहा कि आज में धरने पर बैठा हूं। उपवास रखा है। अगर इसके बावजूद भी सडक़ निर्माण नहीं होता है तो मैं आमरण अनशन करूंगा। चाहे मेरी जान चली जाए में पीछे हटने वाला नहीं हूँ। धरने को प्रमुख रूप से अनेक कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए एक स्वर में कहा कि उज्जैन रोड का शीघ्र ही विस्तारीकरण होना चाहिए। धरने का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार पार्षद दीपेश कानूनगो ने माना।

121 Views

Leave a Reply