Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

महिला हिंसा प्रशिक्षण में महिलाओं पर होने वाली हिंसा के बारे में दी जानकारी

1 min read

देवास- संस्था आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति द्वारा  आयोजित आवासीय आशा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। जिसमें आशा मॉडल 6-7 का चतुर्थ चरण बीच क्रमांक 58 में 25 आशा उपस्थित रही। निरीक्षण में सीएमएचओ मेडम डॉ. विष्णुलता उईके, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजेशन डीसीएम ओम प्रकाश मालवीय, संस्था सीईओ शैलेष श्रीवास्तव, आसरा कनिका कानूनगो सहित प्रशिक्षण समन्वयक व प्रशिक्षक उपस्थित थे।

सीएमएचओ मैडम ने प्रशिक्षण में महिला हिंसा की ट्रेनिंग में महिलाओं पर होने वाली हिंसा को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि निश्चित ही आशा यहां पर सीख कर जाएगी। उस फील्ड में काम करेगी और प्रशिक्षण में डीसीएम सर द्वारा मिशन इंद्रधनुष एवं टीकाकरण को लेकर चर्चा की गई। मेडम द्वारा आसरा ऑफिस में गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। कनिका कानूनगो मैडम ने जो रिपोर्ट आशा को लेकर बनाई जा रही उस पर चर्चा की एवं फीडबैक भी दिया।

150 Views

Leave a Reply