रेप के आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मगरधा में छात्रा से रेप एवं मारपीट के मामले में शनिवार को दोपहर बाद आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इसे लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय व्यापारियों और हिंदू संगठनों ने गांव में हर शुक्रवार लगने वाले हाट बाजार को बंद रखा था। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने गांव की सरकारी स्कूल के सामने रात को पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रामायण का पाठ भी किया। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को एएसपी राजेश्वरी महोबिया और एसडीएम आशीष खरे ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी थी और कहा था कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। बावजूद इसके ग्रामीण आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े थे। प्रशासन ने शनिवार दोपहर को आरोपी के अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की।

ग्रामीणों ने धरना स्थल पर किया रामायण का पाठ

गांव के संजय राजपूत ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हम ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। जब तक आरोपी वहीद खान की अवैध संपत्ति पर प्रशासन बुलडोजर नहीं चलाता और एफआईआर में सुधार नहीं किया जाता। तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आरोपी फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता से इंस्टाग्राम पर जुड़ा और उसे ब्लैकमेल किया।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!