अनोखा तीर, हरदा। किशोर दा के जन्मदिन पर कृषि मंडी परिसर में आयोजित एक शाम किशोर दा के नाम के दौरान किशोर नाइट का आयोजन हुआ। जानकारी देते हुए राम नेमा ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी किशोर दा का जन्मदिन शहर के संगीतप्रेमियों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कमल पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़कर लोगों को शुभकामनाएं दी। हरदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया द्वारा संगीतप्रेमियों के साथ मिलकर जन्मदिन गीत गाकर केक काटा। किशोर नाइट में शहर के गायक सुदीप मिश्रा, रंजीता रघुवंशी, लवीना काले द्वारा रिमझिम गिरे सावन….पल पल दिल के पास… जिंदगी एक सफर है सुहाना… दिल क्या करे जब किसी को… सागर किनारे दिल ये पुकारे … समा है सुहाना छूकर मेरे मन को.. ओ मेरे दिल के चैन, कोरा कागज था ये मन मेरा..जैसे मधुर गीतों को गुनगुनाया।
कराओके प्रतियोगिता के विजेताओं का किया सम्मान
किशोर दा कार्यक्रम के 1 सप्ताह पूर्व आयोजित कराओके गीतों पर हुई प्रतियोगिता में विनर हुए प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। जिसमें प्रथम हिमांशी धनगर, द्वितीय मिथुन कलोसिया और तृतीय निशांत राजपूत विजेता रहे। जिन्हे गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य म्यूजिशियन कलाकारों को भी गिफ्ट दिया गया।
नन्हे आर्यन नेमा ने दी प्रस्तुति
छोटी सी उम्र से किशोर दा के मंच पर किशोर दा के गीतों को गाने वाले हरदा के नन्हे मास्टर आर्यन नेमा ने जिंदगी एक सफर है। सुहाना गीत गुनगुना कर तालियां बटोरी। कार्यक्रम के दौरान उप संचालक कृषि विभाग से श्री चंद्राकर, मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद, अधिवक्ता पत्रकार साथी सहित शहर के संगीत प्रेमी उपस्थिति रहें। कार्यक्रम का संचालन आशीष साकल्ले ने किया।
Views Today: 2
Total Views: 188

