महिला उद्यमियों के लिए स्वरोजगार संगम मेला आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन हरदा द्वारा हरदा शहर में विशाल स्वरोजगार संगम मेला सर्वसमाज की महिला उद्यमी बहनों के द्वारा लगाया जा रहा है। शाखा अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने बताया कि मेले में शॉपिंग जोन के साथ स्टाल लग रहे हैं। जिसमें बहन ने अपने हाथ का बनाया हुआ सामान या उनका जो अपना व्यवसाय है अपने हुनर को निखारने के लिए सभी बहने स्टाल लगा रही है। मेला रक्षाबंधन स्पेशल मेला है। मेले में आपको हाथों से बना हुआ सभी प्रकार के अचार, बड़ी पापड़, समोसा कचोरी सभी सब्जियों के प्रीमिक्स सभी प्रकार के पूजन की हाथों से बनी हुई बत्तियां, होम डेकोरेशन के सामान, सभी प्रकार की राखियां, होममेड व अहमदाबाद कोलकाता की सभी प्रकार की साड़ियां, चादरे, लेडीज वियर, गर्ल्स वियर, किड्स वियर, पर्स बैग, जयपुर की जूतियां सभी प्रकार की ज्वेलरी, चूड़ियां ओरिजिनल चांदी के एंटीक ज्वेलरी, टप्परवेयर वंडर सेफ, मोदी केयर और भी दैनिक उपयोग की संपूर्ण सामग्री उपलब्ध है। शाखा सचिव श्रीमती सारिका सराफ ने बताया कि वही फूड जोन मेंं आपको सभी चौपाटी मिलेगी। गेम जोन में बच्चों के साथ मनोरंजन गेम रहेगा। सेल्फी जोन, लकी ड्रा के बंपर इनाम, स्लोगन प्रतियोगिता फौजी भाइयों के नाम एक संदेश विषय पर लिखकर 8 से 10 लाइन में जमा करना है। शाखा कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन ने कहा कि मेला सभी उद्यमी बहनों के सपनों को साकार करने के लिए लगाया जा रहा है। अत: सभी बहनों से निवेदन है कि उद्यमी बहनों को बढ़ावा देने के लिए मेले में ज्यादा से ज्यादा बहन बेटियां आमंत्रित हैं, मेला पूर्णता नि:शुल्क है।

126 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!