Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप के लिए देवास से खिलाड़ी रवाना

1 min read

देवास- इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप 2023 में हिस्सा लेने के लिए देवास से खिलाड़ी रवाना हुए। कोच आतिश माली ने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 4 अगस्त से इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप प्रारम्भ हो रही है। जिसमें 11 देशों के प्रतियोगी भाग लेंगे।

उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कराते एसोसिएशन ऑफ़ देवास से भूमिका पटेल, अंजली दवे, कोमल वावगे, प्रेरणा राय, कृतिका सेन, प्रतिभा परिहार, जया शर्मा, पार्थ चित्रे, कार्तिक मोदी, वंश सोनी, यश मकवाना देवास रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर महेश गवली अध्यक्ष कराते एसोसिएशन ऑफ़ देवास, राकेश यादव टीआई आरपीएफ, प्रवीण वर्मा, समस्त अभिभावक, सीनियर खिलाड़ी मुरलीधर चौहान, नितिन शर्मा, विजय चौधरी सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने बच्चो का प्रोत्साहन कर बधाई दी।

94 Views

Leave a Reply