पूर्व विधायक को ट्रक ने मारी टक्कर, पैर में आई चोट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। हनुमान जी के मंदिर से दर्शन कर लोट रहे पूर्व विधायक बृजमोहन धूत को जैल वाले हनुमान मंदिर के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम 6 बजे के लगभग ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनका पैर मैं चोट आई। वहां खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। जैसे जानकारी मिली वैसे ही अस्पताल में उन्हें देखने के लिए नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। श्री धूत जेल वाले हनुमान मंदिर से पैदल आ रहे थे। इसी बीच नेमावर की ओर जा रहे टैंकर क्रमांक जीजे 12 एझेठ 7068 ने पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर टक्कर मार दी। जिससे उनके पैर में गंभीर चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया। थाना इंचार्ज राहुल रावत ने तत्काल ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए ट्रक को थाने में खड़ा कराया।

143 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!