Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में बरगद, कदम और महुआ के पौधे लगाए

2 min read
Text Size:

भोपाल के पर्यावरण प्रेमी नागरिकों ने भी पौधे लगाए

पर्यटन मंत्रालय द्वारा चयनित 40 युवाओं ने भी लगाए पौधे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए “मिशन लाइफ” कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से युवा पर्यटन क्लब के जल विरासत स्थलों पर पौध-रोपण करने वाले 40 युवाओं ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। इनमें संस्कार श्रीवास्तव, युवराज सिंह धाकड़, वरूण सक्सेना, रूपेश सोनी, सुयश शिवहरे, समीर मिश्रा, विकास सिंह, अर्चित त्रिपाठी, उत्कृष सिंह, शिवम राठौर, नीरज यदुवंशी, पीयूष तिवारी, सुश्री साक्षी राजदेव, अनन्या गुप्ता, कशिश तोमर, आर्ची राठी, साक्षी सिंह, स्नेहा चौहान, भव्या मिश्रा और पायल कटारे शामिल थे। इन्स्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, भोपाल से जुड़े इन युवाओं ने भोज-ताल पर पौध-रोपण अभियान में भी हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यटन क्लब की बालिकाओं से मध्यप्रदेश की विशेषताओं पर चर्चा की। मध्यप्रदेश चीता स्टेट, टाइगर स्टेट आदि होने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी आगे है।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply