Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

पौधे है तो प्राण है और प्राणवायु है तो धरती पर जीवन है

1 min read

देवास- अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, वार्ड 32 पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा, संस्थापक राजेंद्र संघवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महेश गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष अशोक पोरवाल थे।  खण्डेलवाल ने कहा कि पौधे है तो प्राणवायु है और प्राणवायु है तो धरती पर जीवन है।

इसलिए जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए और उनके बड़े होने तक उनका संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर पोरवाल समाज अध्यक्ष डॉ. रजनीश पोरवाल, जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता, सत्यनारायण संघवी, कान्हा फरक्या, दिनेश धनोतिया, नितिन मजावदिया, नवीन संघवी, अक्षय पोरवाल, हर्षद घडिय़ा, अंकित, अजय गुप्ता, उमंग घाटिया, राजू सेठिया, सुमित दानगढ़, आकाश मुजावदिया सहित पोरवाल युवा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

102 Views

Leave a Reply