Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
देवास

रॉबिनहुड आर्मी ने बच्चों को शिक्षा एवं खाद्य सामग्री वितरीत कर पढ़ाया

1 min read

देवास- शहर के दुर्गा नगर में रॉबिनहुड आर्मी ने  बच्चों को शिक्षा एवं खाद्य सामग्री का वितरण करते हुए पढ़ाई भी करवाई। आर्मी के सदस्यों ने बताया कि हर  अलग-अलग बस्तियों में जाकर बच्चों को सामग्री का वितरण करते हुए पढ़ाई कराते है। इसी के अंतर्गत इस  भी उक्त आयोजन हुआ। कई समय से हम बच्चों को पढ़ाई कराकर खाद्य सामग्री भेंटकर भी मदद करते है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था भोजन और शिक्षा को महत्व देती है।

जिसके चलते हमारी संस्था में कई सदस्य हैं जो सप्ताह में  अलग-अलग सेवा में सहयोग करते है। संस्था के इस प्रयास को बस्ती के बच्चों में शिक्षा का स्तर काफी हद तक सुधरा है। रॉबिन हुड आर्मी पिछले 7 वर्षो से गरीब बस्तियों में काम कर रही है अभी तक रॉबिन हुड आर्मी ने 2,35,000 जरूरतमंदों को खाना वितरित कर पढ़ाया है। यह सेवा कार्य सतत रूप से जारी रहेगा।

101 Views
101 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply