राज्य मंत्री श्री पटेल ने विकास पर्व पर किये 2.61 करोड़ के भूमि-पूजन/लोकार्पण
राज्य मंत्री श्री पटेल ने विकास पर्व के दौरान ग्राम कर्रा, गोविन्दपुर, नारायणपुर, जोबा और सागौनी में ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया है। राज्य मंत्री ने कहा कि पूर्व के वर्षों में प्रदेश में बेटी का विवाह पिता और परिवार के लिए कठिनाई के तौर पर देखा जाता था। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जननी एक्सप्रेस समेत अनेक योजनाओं की जानकारी दी। राज्य मंत्री ने इस मौके पर 2 सुदूर सड़कों का भूमि-पूजन और विधायक मद से निर्मित एक सड़क का लोकार्पण किया।
Views Today: 2
Total Views: 80

