Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

शांति स्थापना के लिए पुलिस के जवान जरूरत पर सर्वोच्च बलिदान देते हैं

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री निवास में पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शांति स्थापना के लिए पुलिस के जवान जरूरत पर सर्वोच्च बलिदान देते हैं। पुलिस के प्रति मेरा मन आदर और श्रद्धा से भरा रहता है। कभी अपने टास्क से पीछे नहीं हटी। बेटियों को पुलिस भर्ती में आरक्षण दिया गया है। बेटियाँ अपने कर्तव्य का निर्वहन अच्छे ढंग से कर रही हैं। पुलिस के सभी मित्रों का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। आज हमारे लिए आनंद के पल हैं। भांजे-भांजियों के चेहरे आनंद और प्रसन्नता से भरे रहें। वे अपना और देश-प्रदेश का बेहतर भविष्य बनायें। पुलिस परिवार सहित पूरा प्रदेश भी एक परिवार है। पुलिस दिन-रात जनता की सेवा करती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह गर्व का विषय है। पुलिसके फोर्स में बेटियों की तादाद बढ़ती जा रही है, म.प्र. मेरा मंदिर है, जनता मेरी भगवान है और मैं उसका पुजारी हूँ। अपने प्रदेश की जनता की समृद्धि और खुशहाली के लिए मेहनत कर रहा हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सब मिलकर मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान करें।

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। पुलिस के जवानों और उनके परिवारजनों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पुलिस महानिदेशक  सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस-कर्मियों के परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बालक-बालिकाओं के साथ समूह चित्र खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply