Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल

मप्र के 11 खिलाड़ी करेंगे चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व

1 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश में 11 अलग-अलग विधाओं के खिलाड़ी चेगंडू (चीन) में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें नौ खिलाड़ी मध्य प्रदेश की विभिन्न अकादमी से हैं। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस के समर दीप सिंह, निधि पवैया, शालिनी चौधरी अर्जुन वास्कले एमपी फेंसिंग अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस के शंकर  अंकित शर्मा (तथा मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे  और चिंकी यादव   वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्यप्रदेश की नंदनी वत्स  और कुमारी अंतिम यादव  जूडो में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी रात को चीन के लिए रवाना हो गये हैं।

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी खिलाड़ियों से टीटी नगर स्टेडियम में मुलाक़ात कर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे सिर्फ़ लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करे। खिलाड़ियों को किसी बात की चिंता नहीं करनी है सिर्फ़ पदक हासिल करने पर ध्यान देना है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन और उच्च स्तर के प्रशिक्षण से अब अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाम पर पहुँच कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply